यूपीए अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

0
80

बक्सर खबर। यूपीए की अध्यक्ष व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 72 वर्ष की हो गईं। उनका जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया। जिला कार्यालय में केक काट उनकी मंगल कामना के लिए प्रार्थना हुई। वहीं दूसरी तरफ मुसाफिर गंज के असरफिया मदरसा में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जन्मदिन मनाया गया। पुस्तकालय रोड स्थित पार्टी कार्यालय के दफ्तर में उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।

-पार्टी कार्यालय में जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता

जिसमें पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, वरीय अधिवक्ता आनंद मोहन उपाध्याय, राजारमन पांडेय, श्रीमन राय, अनुराग त्रिवेदी, गुप्तेश्वर चौबे, राजू पांडेय, जिंदा जवाहरलाल आदि शामिल हुए। मुसाफिर गंज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्येन्द्र ओझा ने कहा कि सोनिया जी त्याग की मूर्ति हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं अगले लोकसभा चुनाव में यूपीए की सरकार बने। कार्यक्रम के दौरान पूर्व यूथ अध्यक्ष व वर्तमान उपाध्यक्ष अजय ओझा, संतोष उपाध्याय, मो. रहमतुल्ला, हाफिज हुसैन, बेलाल, हाफिज गुलाम अहमद, अहमद रजा, मौलाना तौकीर, अजीत, विकास सिंह, रमेश सिंह, अजीत यादव, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here