यूपी में मिला मुखिया के बेटे का शव

0
1574

बक्सर खबर । डुमरांव प्रखंड के चिलहरी पंचायत की मुखिया बबिता देवी के पुत्र अमन राय (16) का शव शनिवार को उत्तर प्रदेश की सीमा से बरामद हुआ। खबर मिलने के बाद से गांव में कोहराम सा मचा है। ग्रामीणों के अनुसार अमन का शव चंदौली जिले के ग्राम मेढ़वा थाना धानापुर में बरामद हुआ है। उसकी मौत हत्या है या दुर्घटना यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। तब भी शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इधर, मुखिया ने बेटे के शव को मुखाग्नि देने के लिए पति को जेल से छोड़े जाने के लिए डीएम से गुहार लगाई। डीएम ने इसे मंजूर कर लिया है।

पिता है उम्रकैदी
बक्सर : हरेन्द्र राय को यहां की अदालत ने आजीवन करावास की सजा सुनाई है। उन पर गांव के ही युवक मृत्युंजय की हत्या का दोष सिद्ध हुआ था। तब से वे जेल में हैं।
फरार था अनुराग
बक्सर : सूचना के अनुसार अनुराग पुलिस के रिकार्ड में फरार था। 14 फरवरी को चिलहरी में तेजनरायण राय पर गोली चली थी। उसी मामले में मुखिया बबिता देवी और उसके पुत्र को नामजद किया गया था। लेकिन फिलहाल वह जमानत पर हैं।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here