‌‌‌सिविल लाइन में नाहक चली गोली, पीड़ित पक्ष का थाने पर प्रदर्शन

0
1278

बक्सर खबर। नगर के सिविल लाइन मुहल्ले में आज बुधवार को नाहक विवाद पैदा हो गया। वहां छोटे गुप्ता के दरवाजे पर पहुंचकर नारायण दुबे ने बवाल खड़ा कर दिया। आस-पास के लोगों ने उन्हें मना किया तो उनके साथ भी मारपीट की। जब गोली चली तो किसी ने इसकी सूचना नगर थाने को दी। पुलिस पहुंची तो बवाल करने वाले लोग भाग चुके थे। एक पक्ष के कुछ लोग मिले। उसे पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले आई। ऐसा होते देख छोटे गुप्ता के और चौधरी लोग एवं महिलाएं नगर थाना पहुंच गए।

उन लोगों ने बताया हमारे घर के पुरूष सदस्य छोटे का निधन हो गया है। आज उसकी तेरही थी। ऐसे वक्त में आकर वे हम लोगों को गाली बकने लगे। छोटे बच्चों के उपर गोली चला दी। जिसने मना किया। उसे पीट दिया। उल्टे पुलिस उन्हीं को पकड़ लाई है। पुलिस ने यह सूना तो कहा ऐसा नहीं है। आप लोग लिखित शिकायत दें। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने नारायण दुबे को गिरफ्तार कर लिया। उनके पूछताछ जारी है। आखिर विवाद के पीछे की सच्चाई क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here