अनहोनी : तालाब में डूबने से किशोर की मौत

0
656

बक्सर खबर। घर से सुबह नहाने गया किशोर तालाब में डूब गया। जब तक लोगों को पता चलता। उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना चौसा प्रखंड के चुन्नी गांव की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब के पास ही मंदिर है। कुछ दूरी पर मस्जिद है। हमेशा लोगों का आना-जाना लगा रहता है। वह कैसे डूब गया और उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। यह दुखद संयोग है। सूचना मिलते ही चौसा सीओ भी मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार सत्रह वर्षीय हरीओम राय गोरख राय का पुत्र था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here