केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री व राज्य मंत्री रविवार को जाएंगे मुजफ्फपुर

0
113

बक्सर खबर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर हर्षवर्धन एवं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं। चमकी बुखार के कारण लगातार हो रही बच्चों की मौत से परेशान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उनके साथ आ रही है। बिहार सरकार और यहां का स्वास्थ्य विभाग पैदा हालात पर नियंत्रण पाने में असफल साबित हो रहा हैं ऐसी स्थिति में केन्द्रीय दल के साथ दोनों मंत्री पहुंच रहे हैं। तीन दिन पहले केन्द्रीय दल मुजफ्फरपुर आया था। जरुरी एहतियात की जानकारी दी गई थी। बावजूद इसके रोज बुखार से बच्चों की मौत होने का सिलसिला जारी है।

स्वास्थ्य मंत्री के स्थानीय मीडिया प्रभारी नितिन मुकेश ने बताया कि सुबह 10:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचकर हालात का जायजा लेंगे। इनके साथ मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव संजीवा कुमार भी होंगे। मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में फैले एईएस और जापानी बुखार को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पैनी नजर है। हर संभव मदद मुहैया कराया जा रहा है। विशेषज्ञों की टीम पहले से भी वहां भेजी गई है। निरीक्षण के उपरांत पटना में स्वास्थ्य मंत्रत्रत्रालय के साथ मंत्रणा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here