गंगा समग्र अभियान के तहत यमुना घाट की हुई सफाई

0
153

बक्सर खबर। आज गंगा दशहरा है। इस मौके पर जिले के कई गंगा घाटों पर आरती होगी। इसकी तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी तरफ गंगा समग्र अभियान के तहत सुबह में चरित्रवन के यमुना घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही शाम में गंगा आरती की तैयारी चल रही है। यह जानकारी अभियान से जुड़े लोगों ने दी। कार्यक्रम के दौरान दक्षिण बिहार प्रांत के सह संयोजक शंभुनाथ पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि देश में जितने भी जिले हैं। जो गंगा किनारे बसे हैं। वहां गंगा समग्र अभियान दल का गठन किया गया है।

जो गंगा स्वच्छता के लिए कार्य करेंगे। परिचर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पौधा रोपड़ के अलावा लोगों से गंगा में पुरानी मूर्ति, कपड़े न धोने, पॉलिथीन और कूड़ा न फेंकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए सबको प्रयास करना होगा। सिर्फ सवाल खड़े करने से गंगा स्वच्छ नहीं होने वाली। आज के स्वच्छता अभियान में जिला संयोजक चन्द्रभूषण ओझा, सह संयोजक संजय ओझा, मनोज तिवारी, मुक्तेश्वर शास्त्री, संजय वर्मा, जयशंकर राय, संजय राय आदि ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here