अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आई महिला, दर्दनाक मौत

0
553

बक्सर खबर: अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना  रविवार की दोपहर ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के  एनएच 84 स्थित ओझा सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप के पास हुई। मृत महिला की पहचान प्रखंड के चना भरियार गांव निवासी विजया देवी पति स्व अवधेश उपाध्याय के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  के विजया देवी बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर से पूजा कर लौट रहीं थी।

इसी बीच बक्सर के तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जहां घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। चालक  ट्रैक्टर  छोड़ कर भागने में सफल रहा। पुलिस को जब घटना की सूचना मिली तो ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई।  महिला के परिजनों को खबर कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here