निर्विरोध सिमरी प्रमुख बनी प्रियंका पाठक

0
829

बक्सर खबर। सिमरी के प्रखंड प्रमुख का चुनाव शनिवार को विधिवत संपन्न हो गया। सर्व सम्मति से नियाजिपुर की पंचायत समिति सदस्य प्रियंका पाठक निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचन पदाधिकारी एसडीओ ललन प्रसाद ने उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया। सदन में कुल 24 सदस्य उपस्थित हुए। पांच लोग अनुपस्थित रहे। इस दौरान जो लोग उपस्थित रहे उन्होंने सर्वसम्मति से उन्हें प्रमुख चुने जाने की सहमति प्रदान की। यह खबर जैसे ही बाहर आयी चारों तरफ उल्लास का वातावरण कायम हो गया। समर्थक ने जीत का जोरदार जश्न मनाया। पाठकों को हम यहां बता दें कि पिछले महीने निवर्तमान प्रमुख माधुरी देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था। उप प्रमुख भिखरी यादव के खिलाफ अविश्वास नहीं आया। इसके उपरांत प्रशासन ने 4 अगस्त को प्रमुख के चुनाव की तिथि घोषित की।

जिसमें आज प्रियंका पाठक को सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुन लिया गया। यह पहला मौका है जब सिमरी जैसे बड़े प्रखंड में कोई निर्विरोध प्रमुख चुना गया है। समर्थन देने वाले पंचायत समिति सदस्यों में प्रियंका पाठक, भिखारी यादव उप प्रमुख, ललीता देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, चंदन कुमार, मदीना बेगम, ललिता कठार, अर्चना देवी, कृष्ण मुरारी मिश्रा, शिवदुलारी, शंकर यादव, रामजी गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, टुकर यादव, रूबी देवी, राजिन्दर यादव, इन्द्रजीत तिवारी, अजय ओझा, अंगद सिंह, तारकेश्वर पासवान, भगवान दास माली, सुनीता देवी, चंदा देवी, गोरख गोड़।

-प्रखंड कार्यालय के बाहर जमा उत्साहित समर्थक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here