किशोरी के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म

0
3016

-एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
बक्सर खबर। घर से बाहर गई किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। यह घटना तीन जून की है। सूचना के अनुसार रात नौ बजे के लगभग वारदात बगेन में हुई है। जिसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज की गई है। ऐसा करने वाले दो युवकों की तलाश में पुलिस ने छापामारी की। एक युवक टूनटून यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका साथी गोलू सिंह फरार है। घटना क्रम के बारे में पूछने पर महिला थाने ने बताया कि किशोरी नाबालिग है। उसके साथ ऐसा करने वाले दोनों युवक उसी गांव के हैं।

जो शिकायत मिली है। उसके दोनों उसे घर से दूर ले गए। फिर उसके साथ घिनौना कार्य किया। पीडि़ता ने घर आकर परिवार वालों को पूरी जानकारी दी। बच्ची पूरी रात रोती रही। अगली सुबह घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई हुई। ऐसा करने वाले दोनों युवक बालिग हैं। दूसरे फरार की तलाश जारी है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया एक दिन तक लोक-लाज के डर से गांव वालों ने दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, जब बात नहीं बनी तो दोषियों की शिकायत पुलिस तक पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here