दो शिक्षकों की अप्रत्याशित मौत, गांव में फैला मातम

0
2045

बक्सर खबर। गांव भी एक, घर भी आस-पास। दो दिन के अंतराल पर दो सरकारी शिक्षकों की मौत अचानक हो जाना। चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के लोग मायूस हैं। भगवान ने ऐसा क्यूं किया। लेकिन, जो होना है। उसे भला कौन टाल सकता है। यह वाकया जिले के केसठ गांव का है। यहां 13 अप्रैल को मध्य विद्यालय पिलापुर में कार्यकरत शिक्षिका उमा देवी (45)पति दिनेश दुबे की अचानक मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने बताया संभवत: हृदयाघात से मौत हुई है। इस घटना को अभी दो दिन हुए थे।

तभी 16 अप्रैल को दूसरी घटना इसी गांव के अन्य शिक्षक श्रीपत किशोर द्विवेदी (47)के साथ हो गई। वे आरा जिला के जगदीशपुर अनुमंडल अंतर्गत शिवपुर विद्यालय में तैनात थे। 16 अप्रैल को वे बाइक से आरा के क्षत्रिया स्कूल में चुनाव का प्रशिक्षण ले घर वापस लौट रहे थे। एन 30 पर अशिनी गांव के समीप उन्हें आटो ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उन्हे आरा अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के कारण केसठ गांव में मातम छाया हुआ है। लोग आपस में यही चर्चा कर रहे हैं। दो-तीन दिन के अंतर पर दो अच्छे लोगों की मौत। किश्मत का क्या खेल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here