दो पक्षों में तन गई बंदूके, तीन असलहे जब्त

0
2170

बक्सर खबर : भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा की एक दूसरे पर बंदूके तन गई। पुलिस को भी इसकी सूचना पूर्व से थी। क्योंकि मामला भूमि विवाद का था। पुलिस पहुंची और मौके पर मौजूद तीन असलहों को जब्त कर लिया। हालाकि वह सभी बंदूके लाइसेंसी हैं। ऐसा औद्योगिक के थानाध्यक्ष ने कहा। उन्होंने बताया भूमि विवाद का मामला कथकौली गांव का है। यहां की जमीन दो पंडित परिवारों ने किसी तीसरे को बेच दी है। एक जमीन पर दो लोगों की दावेदारी का मामला है।

विवाद तीसरे पक्ष से नहीं उन्हीं दोनों पक्ष के बीच है। सभी को थाने लाया गया है। पूछताछ चल रही है। स्थिति समझने के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी।  इसमें कुछ कहना अभी जल्दी-बाजी होगी। वहीं सूत्रों की माने तो मौके पर मौजूद तीन नहीं चार राइफले मौजूद थी। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है। दोनों पक्ष के लोग अपना-अपना दावा कर पहले से ही पुलिस के संपर्क में थे। यह सबकुछ पूर्व से पुलिस की जानकारी में है। लेकिन थानाध्यक्ष ने इतनी ही जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here