दो राइफल लिए छह युवक गिरफ्तार, नाहक फंस गए पुलिस के जाल में

0
4526

बक्सर खबर। शहर के चरित्रवन इलाके से सोमवार की रात छह युवक गिरफ्तार कर लिए गए। यह सभी एक स्कार्पियों से जिला मुख्यालय लौट रहे थे। आधी रात का वक्त गुजर गया था। तभी एसपी राकेश कुमार चरित्रवन की तरफ से गुजरे। उन्होंने वहां दो स्कार्पियो में मौजूद दर्जन भर लोगों को देखा। जिनके पास कई असलहे मौजूद थे। उन सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसपी स्वयं मौजूद थे। इस लिए नगर थाने की एक न चली।

सभी को रात के वक्त ही थाने ले जाया। मंगलवार की दोपहर पीसी आयोजित कर बताया गया कि दो राइफले जब्त हुई हैं। जिनमें एक का लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। दूसरी राइफल जिसे मोडीफाइड कर लेंस लगाया गया है। एसपी राकेश कुमार ने बताया मैं स्वयं आधी रात के वक्त गश्त पर निकला था। यह लोग पकड़े गए। इनमें तिलकेश्वर चौधरी ग्राम ददुरा, थाना राजपुर, चन्द्र प्रकाश तिवारी सुमेश्वर स्थान, संतोष कुमार पांडेय चरित्रवन, संजीत कुमार सिंह विश्वामित्र कालोनी, उपेन्द्र पांडेय इंदापुर धनसोई, ओमप्रकाश चरित्रवन शामिल हैं।

add

एसपी ने बताया इनके पास से कुछ जिंदा कारतूस व एक स्कार्पियो बरामद की गई है। क्या कुछ लोगों को छोड़ा भी गया है? यह पूछने पर एसपी ने कहा जिनके लाइसेंस सही थे उनको छोड़ दिया गया। पीसी के दौरान डीएसपी सतीश कुमार व सदर इंस्पेक्टर समेत नगर थाने की टीम मौजूद रही। वहीं सूत्रों ने बताया यह सभी लोग नाहक ही फंस गए। एक शादी समारोह में लोग लौट रहे थे। वहीं दूसरी तरफ रात के वक्त एसपी राकेश कुमार वीर कुंवर सिंह कालोनी में हुई हत्या के कारण रात्रि गश्त पर थे। उनकी नजर इन लोगों पर पड़ गई और पूरा मामला वहीं से पलट गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here