‌‌‌एक गांव में दो लोगों की मौत, पसरा मातम

0
1545

बक्सर खबर। एक ही गांव में दो लोगों की मौत हो गई। इस वजह से पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर गांव की है। बारुपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव में आज गुरुवार की सुबह रोना-धोना शुरू हुआ। पता चला कि कमलेन्द्र कोइरी (20) पुत्र विश्वनाथ कोइरी की मौत हो गई है। इसकी शादी इसी वर्ष जून माह में हुई थी। रात के पति-पत्नी साथ सो रहे थे। अचानक क्या हुआ जो युवक की मौत हो गई। यह जानने के लिए स्थानीय लोगों से संपर्क किया गया। मामला पूरी तरह खुलकर सामने नहीं आया।

पूछने पर पुलिस ने बताया हमारी टीम वहां गई थी। लेकिन, परिवार वाले शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए बक्सर चले गए थे। ऐसा सुनने में आ रहा है। करंट लगने से उसकी मौत हुई है। इसके अलावा इस गांव में दूसरी घटना भी हुई है। दीपक राय पुत्र भीम राय झारखंड पुलिस में कार्यरत थे। पिछले माह छुट्टी पर आए थे। यादव मोड़, चौसा के पास इन्हें ट्रक ने धक्का मार दिया था। घटना 20 सितम्बर की है। उपचार के लिए वाराणसी के ट्रमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इन दो घटनाओं के कारण गांव में मातम पसर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here