दो करोड़ का गबन करने वाला सरकारी कर्मी गिरफ्तार

0
1276

डुमरांव : स्वास्थ्य विभाग में 2 करोड 26 लाख रुपये का गबन करने वाले सरकारी सेवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस आरोप में सिमरी थाना क्षेत्र के सिंघनपुरा गांव निवासी रमेश चन्द्र ओझा को झारखंड की पुलिस ने दबोचा है। उनके खिलाफ आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निरुहू में कुल 2 करोड़ 26 लाख 41 हजार रुपये का गबन किया है। इनके खिलाफ डा. धनंजय सुंबई ने 6 मार्च को 17 को खुटी जिला के निरुहू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को वहां की पुलिस ने ओझा को इस आरोप में गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार कांड संख्या 13/17 दर्ज है।

जिसमें कहा गया है। संविदा के आधार पर अस्पताल में वे प्रधान सहायक तैनात थे। डाक्टर को झांसे में ले उन्होंने इतनी बड़ी राशि का गबन किया है। वैसे ओझा पूर्व से भी विवादों में रहे हैं। इसी वर्ष आरा जिला के नवादा थाना क्षेत्र में उनकी कार शराब के साथ पकड़ी गई थी। यह जानकारी पुलिस रिकार्ड में दर्ज है। इसके अलावा सिमरी क्षेत्र में भी कई ऐसे लोग हैं। जिनका कहना है, नौकरी दिलाने के नाम पर वे दर्जनों लोगों से ठगी कर चुके हैं। स्थानीय स्तर पर भी उनकी तलाश लोगों को है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी की चर्चा डुमरांव क्षेत्र में बड़ी जोरो पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here