आईटीबीपी जवान समेत दो की परदेश में मौत

0
2393

-खबर से दो गांवों में फैला मातम, कल आएंगे शव
बक्सर खबर। जिले के दो लोगों की मौत दूसरे प्रदेशों में हो गई है। इनमें से एक आई टी बी पी का जवान था। दूसरा ट्रक चालक। जो हाल ही में यहां से गाड़ी चलाने मध्य प्रदेश गया था। सूचना के अनुसार जवान दिनेश यादव (36) पुत्र शोकन यादव अरुणाचल प्रदेश में तैनात था। अपनी पोस्ट पर वह सर्विस राइफल साफ कर रहा था। इस दौरान गोली चलने से उसकी मौत हो गई। वे सिमरी थाना के खरहाटांड के निवासी थे। सूत्रों के अनुसार घर पर उनकी पत्नी मीना के साथ दो बेटे और एक पुत्री है। वर्ष 2001 में इनका चयन हुआ था।

वहीं दूसरी घटना मध्य प्रदेश के रीवा हाइवे पर हुई है। वहां ट्रक चालक सुजीत कुमार दुर्घटना का शिकार हो गया। वह अपनी गाड़ी लेकर कोलकत्ता के लिए चला था। सामने से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। सुजीत सोनवर्षा ओपी के रामगोहर गंज डेरा का निवासी था। हाल ही में ट्रक चलाने वापस मध्य प्रदेश गया था। वहां से इसकी सूचना परिवार वालों को फोन से मिली। उसके बाद से ही घर पर कोहराम चमा हुआ है। उसकी दो पुत्रियां हैं। परिवार अपने को असहज महसूस कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here