‌ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही समेत दो की मौत

0
2326

बक्सर खबर। ब्रह्मपुर से जल चढ़ाकर लौट रहे दो लोगों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। दुर्घटना डुमरांव से सटे बीबीगिरी हाल्ट पर हुई। सूत्रों के अनुसार गोपाल यादव (30) और मीरा देवी ब्रह्मपुर से जल चढ़ाकर ट्रेन द्वारा बक्सर लौट रहे थे। भीड़ इतनी अधिक थी कि जब गाड़ी बीबी गिरी हाल्ट पर रुकी। दोनों मजबूरन नीचे उतर गए।

इतने में वहां से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। सूचना मिलते ही लोग वहां जमा हो गए। रेल पुलिस भी आई। इस दौरान पता चला कि मृत युवक गोपाल होमगार्ड का सिपाही है। वह बक्सर में ही ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात था। उसको साथ जो महिला थी। वह उसी के गांव की थी। वे दोनों राजपुर थाना के उतड़ी गांव के निवासी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here