‌‌‌चकरहसी समाचार : दो दिन, दो कट्टे व दो लोग गिरफ्तार

0
751

बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना का चकरहसी गांव पिछले दो दिनों से चर्चा में है। यहां पुलिस ने दो दिनों के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से अवैध असलहे के रुप में कट्टे बरामद हुए। रविवार की शाम अचानक पता चला कि पुलिस ने छापामारी की है। पूछने पर पता चला एक व्यक्ति को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ चल रही है।

देर रात यह पता चला कि शनिवार को भी इस गांव अर्जुन बिंद पकड़ा गया था। उसके पास से भी कट्टा मिला था। रविवार को सुधीर कुमार पकड़ा गया। उसके पास से भी कट्टा बरामद हुआ है। यह जानकारी आज सोमवार को मुफस्सिल के थानाध्यक्ष ने दी। उनके अनुसार दोनों को जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here