‌‌‌गैस सिलेंडर फंटने से एक ही घर में दो बहुओं की मौत

0
3072

बक्सर खबर। कहते हैं बहुएं घर की लक्ष्मी होती हैं। लेकिन, जिस घर की दो बहुएं एक हादसे का शिकार हो जाए तो उस घर का क्या हाल होगा। ऐसा ही दुखद हादसा हुआ है तिलकराय हाता ओपी के दल्ली यादव के डेरा गांव में। 21 तारीख की रात कमला यादव के घर गैस सिलेंडर में हुए रिसाव के कारण आग लग गई। दो बहुए झुलस गई। उन्हें उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया। उसी रात संजय यादव की पत्नी रेणु देवी की मौत हो गई।

दूसरे बेटे अजय यादव की पत्नी पुतुल का उपचार चल रहा था। 31 तारीख को उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो की मौत ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है। पूरे गांव के लोग इस घटना से आहत हैं। एक ग्रामीण राजेश ने हमें इसकी सूचना देते हुए बताया। सीओ से इस परिवार को मुआवजा देने की आग्रह किया गया है। वहीं एक ग्रामीण ने यह भी बताया कि रेणू देवी गर्भवती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here