अपहरण की अफवाह, स्टेशन पर मिले घर से भागे दो बालक

0
608

बक्सर खबर। चौसा गांव के मल्लाह टोली से दो बच्चे गुरुवार को लापता हो गए। परिवार वालों ने शाम तक उनका इंतजार किया लेकिन दोनों रात तक घर नहीं आए। इसकी सूचना पिता संतोष चौधरी ने मुफस्सिल थाने को दी। उनके अनुसार गोलू कुमार 9 वर्ष एवं राजा कुमार 7 वर्ष दोनों भाई लापता हो गए हैं। परिजनों को यह भय सता रहा था कि कहीं उनका अपहरण तो नहीं कर लिया गया।

इस बीच शुक्रवार मीडिया में इन दोनों बच्चों के अपहरण की खबर आने लगी। इसकी भनक लगने पर जीआरपी प्रभारी ने मुफस्सिल थाने को फोन किया। इन दोनों बच्चों को रेलवे पुलिस ने गुरुवार की शाम बक्सर स्टेशन पर बरामद किया। वे ट्रेन द्वारा चौसा से बक्सर चले आए थे। उन्हें चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है। परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

add

चालइल्ड लाइन ने दोनों बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया है। यह जानकारी देते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया परिजनों ने बच्चों को डांट फटकार लगाई थी। इस वजह से वे घर छोड़कर भागे थे। इस घटना से पुलिस और घर वाले दोनों दंग हैं। इतने छोटे बच्चे भी इस तरह की हरकत कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here