दो भाइयों में झगड़ा, मां बेटी को लगी गोली

0
2144

बक्सर खबर। जमीन के विवाद में दो चचेरे भाई मंगलवार को आमने-सामने आ गए। एक ने दूसरे के उपर गोली चलाई। वह गोली पास में खड़ी दूसरी औरत को जा लगी। घायल महिला रिंकू देवी की गोद में तीन वर्ष की बेटी आंचल भी थी। गोली का एक छर्रा उसकी बांह को छेदते हुए निकल गया। घटना आज सुबह साढ़े दस बजे के लगभग हकिमपुर गांव में हुई। सूचना मिलते ही ईटाढ़ी थाने की पुलिस पहुंची। वहीं दूसरी तरफ घायलों को तुरंत सदर अस्पताल ले आया गया।

बच्ची को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। उसकी मां रिंकू देवी पति मनू पासवान का जख्म बहुत हल्का है। क्योंकि उसे गोली उंगलियों में लगी है। पूछने पर पुलिस ने बताया विवाद संजय चौहान और किन्नू चौहान के बीच था। संजय चौहान जमीन घेर रहे थे। जहां उनको घर बनाना था। उनके चचेरे भाई किन्नू ने उनके उपर गोली चला दी। ऐसी सूचना मिल रही है। फिलहाल एक पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचा है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here