‌‌‌व्हाट्सएप पर गलत मैसेज भेजने के कारण दरोगा समेत दो गिरफ्तार

0
4649

बक्सर खबर। व्हाट्सएप पर गलत मैसेज भेजने के कारण आज रविवार को दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी के आदेश पर ऐसा करने वाले नावानगर थाना के एक एसआई व सोनवर्षा के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों की माने तो फिलहाल उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। सूचना के अनुसार नावानगर थाना के साइबर सेनानी ग्रुप में एक पुलिस पदाधिकारी ने गलत संदेश भेजा था।

वहीं सोनवर्षा ओपी के ग्रुप में शम्भू पटेल नाम के व्यक्ति ने गलत संदेश भेजा था। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में पूछने पर एसपी ने कहा। किसी भी ग्रुप में अगर फेक व आपत्ती जनक मैसेज देखा गया। भेजने वाले समेत एडमीन को भी जेल भेजा जाएगा। चाहे वह पुलिस वाला ही क्यूं न हो। उन्होंने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात को सही बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here