ट्वीकल को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

0
474

बक्सर खबर। अलीगढ़ में ढाई वर्ष की मासूम की हत्या करने वाला दरीदां गिरफ्तार हो गया है। लेकिन, इसके खिलाफ उपजा जनाक्रोश शांत नहीं हुआ है। पुलिस ने जो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की है। उसके अनुसार उसकी हत्या, रुपये के लेनदेन के कारण हुई कही जा रही है। फिलहाल दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य की तलाश जारी है। उस छोटी सी बच्ची के लिए आज मंगलवार को शहर के गोलंबर से चेकपोस्ट तक युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें किसी राजनीतिक दल का झंडा नहीं था।

सिर्फ और सिर्फ न्याय की मांग करने वाले युवा थे। इसमें शामिल गौर मिश्रा, विकास मिश्रा, मनीष राय, अर्जुन कुंवर, उज्वल, लव सिंह, अशोक पाठक, दीपक राज, पंकज यादव आदि ने कहा कि ऐसे लोगों को फांसी होनी चाहिए। युवा नेता गिट्टू तिवारी भी इस प्रदर्शन में शामिल रहे। उन्होंने कहा जब तक ट्वींकल को न्याय नहीं मिलता। हम जैसे लोग प्रदर्शन करते रहेंगे। हमारे देश में अगर ऐसी घटनाएं होती हैं। तो वह बहुत ही शर्मनाक हैं। समाज के हर वर्ग के लोग ऐसे लोगों का बहिष्कार करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here