बुधवार से प्रारंभ हो रहा है सीता-राम विवाह महोत्सव

0
280

बक्सर खबर। नया बाजार में होने वाला सीता-राम विवाह महोत्सव बुधवार अर्थात 5 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है। इस वर्ष वृंदावन से पधारे वैष्णवाचार्य पुण्डरीक गोस्वामी जी कथा कहेंगे। वे वाल्मीकि रामायण की कथा काप्रवचन करेंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 से 7 बजे के मध्य होगा।

इसके अलावा सुबह 9 से 12 बजे के बीच कृष्ण लीला एवं रात्रि में 9 से 12 बजे के बीच रामलीला मा मंचन होगा। अन्य कार्यक्रम पूरे दिन होते रहेंगे। इसकी तैयारी पुरी कर ली गई है। आश्रम के महंत राजाराम शरण दास जी महाराज ने बताया कि 12 को रामविवाह उत्सव होगा। 13 को राम कलेवा के साथ उत्सव संपन्न हो जाएगा।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here