टुड़ीगंज यात्री कल्याण समिति का हुआ विस्तार

0
210

बक्सर खबर। टुड़ीगंज यात्री कल्याण समिति का आज रविवार को विस्तार किया गया। समिति के सदस्यों की बैठक में सर्व सम्मति से संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। जिसके तहत गुडडू सिंह को उत्तरी क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया। साजन गोड़ एवं सिकन्दर चौधरी को उपाध्यक्ष एवं सुरेन्द्र कुमार सिंह व विनोद कुमार सिंह को संरक्षक मंडल का सदस्य मनोनित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता कामेन्द्र कुमार सिंह व संचालन रामवतार सिंह ने किया। मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहा टुड़ीगंज में ट्रेनों के ठहराव, यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बाला यादव, सिद्धनाथ दुबे, कर्मवीर भारती, अमित उपाध्याय, राजदेव प्रसाद, पुष्पा देवी, राजू सिंह, इमरान खान, रविकांत, अतुल्य, नंदलाल तिवारी व अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here