ट्रक ने मारी यात्री वाहन को टक्कर, आधा दर्जन महिलाएं घायल

0
1296

बक्सर खबर : एनएच 84 पर यात्रियों से भरे वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। मैजिक वाहन सड़क किनारे चाट में पलट गया। सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया आधा दर्जन महिलाएं और बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। किसी की अंगुली कट गई तो किसी का सर फट गया। दुर्घटना शुक्रवार अपराह़न 3: 50 के लगभग हुई। मौके पर जैसे कोहराम मच गया। महिलाएं जोर-जोर से चिल्ला रहीं थी। सूनने वालों के रोंगटे खडे हो गए।

मुख्य पथ से होकर गुजर रहे लोगों ने सभी घायलों को प्रताप सागर अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना भोजपुर ओपी पुलिस को दी गई। तुरंत ही पुलिस टीम पहुंची और पीडि़त लोगों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया। पूछने पर पुलिस ने बताया सभी लोग नया भोजपुर के ही रहने वाले हैं। जो अमवाकेसती माई दर्शन-पूजन को गए थे। लौटते समय चना और भैंसहा पुल के बीच यह दुर्घटना हो गई। इसकी सूचना जागरुक पाठक शशी पांडेय ने दी। शिवपुरी के रहने वाले युवक ने घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी मदद की।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here