बाइपास रोड में ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौत

0
1604

बक्सर खबर। शहर के बाइपास रोड में शनिवार की दोपहर ट्रक ने युवती को टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचाने वाले युवकों ने बताया हम उसे नहीं पहचानते। राह चलते दुर्घटना देखी तो उसे अस्पताल ले आए। ऐसा लग रहा था कि वह कहीं से पढ़कर साइकिल से घर वापस लौट रही थी। जिस ट्रक ने उसे टक्कर मारी है। संभवत: उसे रोक कर रखा गया है। वहां मिले कागजात, से भी उसकी पहचान संभव है।

अस्पताल से उसकी पहचान नहीं होने पर नगर थाने से इस बारे में पूछा गया। उनके अनुसार किशोरी का नाम मधु कुमार(19), निवासी धोबी घाट गली नंबर चार की रहने वाली थी। उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गयी है। दुर्घटना दोपहर बारह बजे के लगभग हुई। दुर्घटना स्थल काली स्थान और शांतिनगर पुल के बीच का है। यहां एक बात गौर करने वाली है। उसे ट्रक ने टक्कर मारी है। जबकि शहर में ट्रकों की आवाजाही पर नो इंट्री लगी हुई है। ऐसे में ट्रक अगर शहर के बाहर से आया तो यह पुलिस की लापरवाही भी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here