ट्रेन के सामने आकर युवती ने दी जान

0
1118

बक्सर खबर। चौसा स्टेशन के पश्चिम कर्मनाशा नदी के पुल के समीप युवती ने शुक्रवार की शाम ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। आज शनिवार की सुबह इसकी सूचना रेल पुलिस को मिली। कई घंटो तक लाश घटना स्थल पर पड़ी रही। रेल पुलिस बक्सर और उत्तर प्रदेश के बीच मामला उलझा रहा। अंतत: लाश को वहां से रेल पुलिस बक्सर ने हटवाया। देखने वालों ने बताया युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष के आस-पास होगी।

सर धड़ से अलग था। इस लिए कहना मुश्किल था। यह दुर्घटना है या आत्महत्या। पूछने पर रेल पुलिस ने बताया युवती के शरीर पर काले रंग का सलवार-शूट है। पहचान नहीं हो पा रही है। आबादी से दूर नदी किनारे ऐसी घटना आत्महत्या के तरफ इशारा कर रही है। पुलिस ने कहा हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। घटना का कारण क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here