‌‌‌ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

0
915

बक्सर खबर। चौसा से रामगढ़ जाने वाले मुख्य पथ से लगे सोनपा गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। दो युवक बाइक से रामपुर गांव जा रहे थे। इसी बीच छेरघाट मोड़ पर उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। दोनों युवक बाइक से उछल दूर जा गिरे। इस क्रम में एक युवक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। दूसरा खाई में जा गिरा। आस-पास मौजूद लोगों ने दोनों को उपचार के लिए चौसा अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित किर दिया। उसका नाम सत्यम कुमार (25) पुत्र पचरत्न राजभर था। ग्रामीणों के अनुसार यही खंभे से टकराया था। दूसरा युवक ब्रजेश राजभर (18) पुत्र स्व महेन्द्र राजभर का इलाज चल रहा है।

इस दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। सत्यक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था। सूत्रों के अनुसार सत्यम बड़ा भाई था। पिछले ही वर्ष उसकी शादी हुई थी। अभी उसे कोई संतान नहीं है। कुछ लोग परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। लेकिन, इसी इलाके में डेबीडेहरा के पास हुई दो लोगों की हत्या के कारण सभी प्रशासनिक पदाधिकारी वहां चले गए थे। फोन पर बात करते हुए चौसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मुआवजे का आश्वासन दिया। राजपुर पुलिस भी दुर्घटना के दो घंटे बाद वहां पहुंची। क्योंकि यह इलाका उसी के क्षेत्र में आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here