‌‌‌अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर बांटे गए टार्च व सहारे की छड़ी

0
260

बक्सर खबर। बुजुर्ग शब्द सूनकर कैसा लगता है। कुछ लोगों को अजीब लग सकता है। लेकिन, सामान्यतया हमारी संस्कृति आदर का बोध कराती है। जाहिर है जिस व्यक्ति ने आपके जीवन की बगिया को हरा भरा किया है। उस बागबान को आदर तो मिलना ही चाहिए। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए आज 1 अक्टूबर अर्थात अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के मौके पर सदर अस्पताल में बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। उन्हें टार्च व सहारा देने वाली छड़ी देकर विदा किया गया।

यह अभियान सात अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान अस्पताल आने वाले साढ़ वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का रूटीन चेकप होगा। साथ ही उनके लिए कैरम व लुड़ो जैसे खेल का प्रबंध भी किया गया है। अगर उन्हें जांच में हुई देरी के कारण रूकना पड़े तो वे इनडोर गेम का आनंद ले सकते हैं। आज के कार्यक्रम में सिविल सर्जन उषा किरण वर्मा, डाक्टर केके राय एसीएमओ, डाक्टर बीएन पांडेय उपाधीक्षक, दुष्यंत कुमार हेल्थ मैनेजर आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here