कल होगा नंदन में सीएम का भव्य अभिनंदन, जाने कितने बजे

0
759

बक्सर खबर: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विकास समीक्षा यात्रा के दौरान डुमरांव आएंगे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से डुमरांव पहुंचेंगे और और इनका पहला पड़ाव वीर कुंवर सिंह कृषि कालेज होगा। यहा मुख्यमंत्री सुबह ग्यारह बजे वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद सीएम का काफिला हरियाणा फार्म होते हुए नंदन गांव पहुंचेगा। जहा मुख्यमंत्री अपने आलाधिकारियों के साथ सात निश्चय की योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा गांव की गलियों में घुम-घुम कर विकास के सच को अपने आंखों से देखेंगे। मुख्यमंत्री गांव भ्रमण के दौरान बतख प्वाइंट पहुंचेंगे जहा ग्रामीणों द्वारा सीएम का भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आने से पूर्व प्रशासन द्वारा करीब पचास बतखों को तालाब में उतारा गया है।

बतखों की किलकारी से गांव के बच्चें रोमांचित होकर तालाब किनारे हुजूम जमाए है। नंदन के बाद मुख्यमंत्री हरियाणा फार्म स्थित सभा स्थल पहुंचेंगे तथा आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था ऐसी की कई है कि परिंदा भी पर नहीं मारेगा। जगह जगह पुलिस के जवानों सहित दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। मेटल डिटेक्टर व करीब चार घंटे तक मुख्य सड़क से जुड़े लिंक सड़कों को बैरेकेटिंग कर वाहनों का आवागमन बंद रखा गया है। डीएम अरबिंद कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री इस दौरान 54 करोड़ 64 लाख की 75 योजनाओं का उदघाटन तथा 217.20 करोड़ की 93 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसमें डुमरांव सहित जिलेभर के सभी प्रखंडो को सौगात मिलेगा। वही एसपी ने बताया कि महिला पुलिस समेत एक हजार जवानों की तैनाती की गई है। सभी को भारी सुरक्षा के बीच से गुजरकर मुख्यमंत्री का दीदार करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here