शराब की कमी पूरी कर रही ताड़ी

0
1382

– ताड़ के पेड़ों के पास लग रहा मेला
बक्सर खबर। सरकार की सख्त नीति के कारण शराब की आपूर्ति पर प्रतिबंध है। ऐसे में लोग नशे की लत पूरी करने के लिए ताड़ी का सेवन कर रहे हैं। प्रशासनिक उदासीनता के कारण इस पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। ऐसी ही शिकायत इटाढ़ी थाना के सिधाबांध गांव से मिली है। वहां मध्य विद्यालय के पास एक तालाब है। जहां ताड के पेड़ हैं। वहां प्रतिदिन मेला लगता है। दूर-दूर से युवा बाइक द्वारा आते हैं। पीने-पिलाने का दौर चलता है। इस वजह से लोगों में डर बना रहता है। क्योंकि यहां तरह-तरह के लोग आते हैं। लॉकडाउन के दौर में यहां तक लोगों का आना और खुलेआम ताड़ी का बाजार लगाना।

यह स्पष्ट करता है कि यहां अच्छे लोगों का जमावड़ा नहीं लगता। यह मामला जब ईटाढ़ी के थानाध्यक्ष के ध्यान में लाया गया तो उन्होंने कहा। इस पर प्रतिबंध नहीं है। लेकिन, जानकारों को कहना है, इस पर प्रतिबंध है। सबसे बड़ी बात तो यह कि लॉकडाउन में जहां बैठक बाजी पर प्रतिबंध है। वैसी स्थिति में यहां मेला लगने का सिलसिला जारी है। वहीं उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार के अनुसार इस पर प्रतिबंध है। बैठा का पिलाने का प्रावधान नहीं है। मीठा मेदा बेचा जा सकता है। लेकिन खट्टी ताडी बेचने का प्रावधान नहीं है। लेकिन, ऐसा करने वाले को निविदा के आधार पर अनुमति लेनी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here