आज ऐतिहासिक दिन, देश के माथे पर लगा कलंक समाप्त : अश्विनी चौबे

0
451

बक्सर खबर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर कांग्रेस एवं अन्य दलों ने देश के माथे पर जो कलंक का धब्बा लगाया था। आज वह साफ हो गया है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक एक देश एक निशान और एक विधान का सपना साकार हुआ। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा था। वह आज पूरा हुआ।

इसके लिए देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को देश की 130 करोड़ जनता का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने अपने प्रेस बयान में कहा है कि 1942 में हुई अगस्त क्रांति ने अंग्रेजों को देश से भागने पर मजबूर कर दिया था। आज 2019 के अगस्त में एक और क्रांति हुई है। जिसने अलगाववादियों और आतंक को पनाह देने वालों को वहां से भागने पर मजबूर कर देगा। उन्होंने कहा अब वहां का तेजी से विकास होगा।
पीडीपी के सांसदों की सदस्यता हो रद्द
बक्सर खबर। पीडीपी सांसद द्वारा संविधान की प्रति फाड़े जानने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री चौबे ने सदस्यता रद्द करने की मांग की है। जिस संविधान की शपथ लेकर सांसद बनते हैं उसकी प्रति इस तरह का आचरण अशोभनीय है। उन्होंने पीडीपी सांसदों पर देशद्रोह का मुकदमा दायर करने की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह का आचरण कोई न कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here