आज न्यायालय में रहेगा नो वर्क, अधिवक्ता का निधन

0
573

बक्सर खबर। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम मिश्रा का निधन हो गया है। वे कुछ माह से बहुत बीमार थे। अधिवक्ता संघ के सचिव गणेश ठाकुर के अनुसार उनके निधन के कारण आज शोक रहेगा। इस वजह से अधिवक्ता अपने कार्यों से विरत रहेंगे। स्व. मिश्रा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे कांग्रेस पार्टी से भी संबंध रखते थे। उनकी निधन पर सामाजिक, राजनीतिक व अन्य लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here