संगठन को मजबूत करने के लिए जनतांत्रिक पार्टी का अभियान गांव-गांव

0
196

शिवकुमार बने राजपुर के तकनीकी सेल के अध्यक्ष
बक्सर खबर। जनतांत्रिक विकास पार्टी संगठन को मजबूत करने की पहल जारी है। आज सोमवार को राजपुर प्रखंड के धनसोई में बैठक की गयी। उपस्थित लोगों ने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष संजय मंडल के द्वारा जिला कमिटी और प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया। तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई0 रवि प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को संगठित करना होगा।

जविपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार को बक्सर लोकसभा चुनाव में उतरने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरे दम खम के साथ पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना होगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ा जाए। बैठक के बाद राजपुर प्रखंड का तकनीकी अध्यक्ष शिवम कुमार को बनाया गया। इस अवसर पर मुन्ना ठाकुर, कालीचरण राम, बहादुर सिंह, अर्जुन कुमार, अनिल कुशवाहा, रजनी सिंह यादव, चिंतामणी इत्यादि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here