‌‌‌ भविष्य के भारत के लिए संर्घष करें कांग्रेसी: तथागत हर्षवर्द्धन

0
140

बक्सर खबर: जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आज शुक्रवार को जिला कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्धन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के गौरवशाली परंपरा का हिस्सा होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। भारत का पिछले डेढ़ शताब्दी का इतिहास कांग्रेस के संघर्ष और राष्ट्र प्रेम से अटा पड़ा है। ऐसे में भविष्य के भारत के लिए संघर्ष करना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का कर्तव्य है।

इसके पूर्व उन्होंने कांग्रेस के ध्वज को फराया और उसे सलामी दी। इस मौके पर राम प्रवेश तिवारी, कामेश्वर पांडेय आनंद मोहन उपाध्याय, विजय नारायण मिश्रा, राजऋषि राय, बजरंगी मिश्रा, चंद्रशेखर पाठक, त्रिलोकी मिश्रा, करुणानिधी दूबे, संजय पांडेय, राम प्रसन्न द्विवेदी, जमाल अली, श्रीराम आदि मौजूद रहे।

पटना के सदाकतआश्रम में कांग्रेस के स्थापना दिवस में प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के साथ सत्येंद्र ओझा

वहीं राजधानी पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर मदन मोहन झा ने किया। झंडारोहण के बाद मिठाइयां बांटी गईं। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और बक्सर के कांग्रेस नेता डाक्टर सत्येंद्र ओझा भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से बक्सर जिला के युवाओं से कांग्रेस और राहुल गांधी को मजबूत करने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here