तीन वीआईपी की शादी में उमड़ा गांव, सबने दी शुभकामना

0
1363

सिमरी के करालरात्रि मंदिर में संपन्न हुआ समारोह
बक्सर खबर। तीन वीआइपी जोड़ों की शादी शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हो गयी। इसको लेकर आम जन में काफी उत्सुकता थी। गांव के बच्चे, महिलाएं आम जन सभी शादी में शामिल हुए। जिसने सूना उसने सराहना की। क्योंकि शादी समारोह बगैर दहेज के संपन्न हो रहा था। आज के जमाने में जो जितना बड़ा आदमी है। उसका खर्च उतना बड़ा है। उसका दिल ऐसा नहीं कि वह बगैर दान-दहेज के शादी करे। ऐसे दौर में जो समाज के कहने पर खुशी-खुशी शादी कर ले तो सच्चा अमीर वही है। क्योंकि जो दिल से अमीर होता है। वह किसी वीआईपी से कम नहीं होता।


लोगों की मदद से संपन्न हुआ सामूहिक विवाह
बक्सर खबर। यह सामूहिक विवाह समारोह शुक्रवार को सिमरी के कालरात्रि मंदिर में संपन्न हुआ। जिसमें तीन जोड़ो की शादी संपन्न हुई। सबकुछ सामाजिक सहयोग से संपन्न हुआ। यही नहीं सिमरी कलाकारों का गढ़ है। कई कलाकार भी पहुंचे। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शादी समारोह को धमाकेदार बना दिया। यह नेक पहल का श्रेय सामाजिक कार्यकर्ता विनोद राय को जाता है। जिन्होंने ऐसा करने का साहस जुटाया। वैदिक विधान व मांगलिक गीतों के साथ विवाह की रश्में पूरी कराई गई। सिमरी जैसे ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित हुए सामूहिक विवाह को देखने के लिए हजारों महिला पुरूष देर रात तक मंदिर परिसर में जमे रहे। मिली जानकारी के अनुसार इस सामूहिक विवाह मेंं सिमरी के लक्ष्मण गुप्ता की पुत्री सुजा गुप्ता की शादी उत्तरप्रदेश के इटावा के सुरेन्द्र गुप्ता के पुत्र पिंटू गुप्ता के साथ, मुन्ना गुप्ता की पुत्री ममता गुप्ता की शादी इटावा के ही पे्रमचंद गुप्ता के पुत्र अरूण गुप्ता व सिमरी के ही रामाकांत राम की पुत्री सुमनी कुमारी की शादी ब्रह्मपुर के स्व. अवध राम के पुत्र राजू कुमार राम के साथ कराई गई। सामूहिक विवाह में बब्लू पंडित ने आचार्य का दायित्व पूरा किया।
विष्णु ओझा व अशोक मिश्रा ने जमाया रंग
बक्सर खबर। सामूहिक विवाह समारोह संपन्न कराने वाले विनोद राय ने कहा सबकुछ पूज्य जीयर स्वामी जी की प्रेरणा से संपन्न हुआ है। उनके आदेश का अनुकरण करते हुए पूरे जनमानस से इस कार्य में यादगार सहयोग किया। दौरान गांव की सैकड़ो महिलाओं ने मांगलिक गीत गाना शुरू किया तो ऐसा लग रहा था मानो को उत्सव मनाया जा रहा हो। रात में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

add

भोजपुरी के चर्चित गायक विष्णु ओझा, अशोक मिश्र व विनय मिश्र ने देर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व गीत प्रस्तुत किए। लाखों कमाने वाले ख्याति प्राप्त कलाकार इस नेक कार्य में सारी व्यस्तता को छोड पहुंचे। ऑक्सफोर्ड कान्वेंट स्कूल बड़का राजपुर के छात्रों ने भी रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील राय, सोनू दूबे, मनोज राय, अप्पू राय, डमडम राय आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई तथा महीनों से इसकी तैयारी कर रहे थे। सभी ने मिलकर वर-वधू को आर्शीवाद और उपहार प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here