तीन लूटेरों को पब्लिक ने बनाया मुर्गा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

0
3027

बक्सर खबर। तीन अपराधी आज मंगलवार की शाम ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। घटना राजपुर थाना के त्रिकालपुर गांव के पास की है। अपाचे बाइक सवार यह अपराधी लोगों को लूट रहे थे। जलहरा मार्ग पर इनकी योजना बाइक लूट की थी। इनका शिकार हुए लोगों ने आवाज देनी शुरू की। पास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तीन को दबोच लिया। उसके बाद ऐसा ठोका की वे मुर्गा बन गए। इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी गई। वहां पहुंची राजपुर की टीम तीनों को गिरफ्तार कर अस्पताल ले गई।

पूछने पर इनके नाम संजय पटवा उर्फ संजय यादव, जामतारा, जिला प्रतापगंज, सोना मिश्रा पुत्र ददन मिश्रा, जगदानंद मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा, दोनों ग्राम अकोरहा, थाना दिनारा, रोहतास बताया गया। पुलिस की माने तो मौके से इनकी बाइक बरामद हुई है। दो का उपचार राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया जा रहा है। एक जो बातचीत करने की स्थिति में है। उससे पूछताछ हो रही है। पुलिस का यह मानना है, यह बाइक चोरी और हथियार के बल पर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले हैं। इनका बड़ा गिरोह जिले में सक्रिय है। इनका मास्टर माइंड संदीप पटवा पहले भी जेल जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here