फौजी के एटीएम से निकाल लिए तीन लाख, प्राथमिकी दर्ज कराने में बज गए तेरह

0
719

बक्सर खबर। चालबाजों ने फौजी का एटीएम कार्ड पाकेट से निकाल लिया। इतना ही नहीं खाते से तीन से अधिक की राशि भी दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी। यह घटना 12 सितम्बर की है। जब पीड़ित धनराज सिंह ट्रेन से बक्सर आए। यहां से अपने गांव गए। तब तक उनको खुद के लूट जाने का एहसास नहीं था। जब उन्हें एटीएम की जरुरत पड़ी तो झटका लगा। फोन चेक किया तो मैसेज नहीं आया था। तब जांच में पता चला कि फोन की सेवा बंद है। उसे रिचार्ज किया तो तीन लाख चालीस हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। वे भागे-भागे बैंक गए तो पता चला यह राशि गोलंबर बैंक के पास से ट्रांसफर की गई है। वे नगर थाना पहुंचे और शिकायत के लिए पसीना बहाने लगे।

लेकिन, मामला नगर थाना और रेल पुलिस के बीच उलझ गया। इसके लिए आज बुधवार को रुद्रप्रताप सिंह व रामजी सिंह थाने पहुंचे। बात बनती नहीं दिखी। फिर एसपी से मदद ली गई। उनकी पहल पर मुकदमा दर्ज हुआ है। यह जानकारी देते हुए रुद्र अभिषेक ने बताया कि पीड़ित भोजपुर जिला के कमारेयाव तीयर के निवासी हैं। उन्होंने पूरा ब्योरा बैंक से लेकर पुलिस को उपलब्ध कराया। बावजूद इसके प्राथमिकी दर्ज नहीं हो रही थी। राजकमल सिंह,सरोज कुशवाहा ,धनजी यादव, राजेश सिंह, तिलक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here