तीन हादसों में पांच घायल

0
570
बक्सर खबर : शुक्रवार की सुबह दुर्घटनाओं का सिलसिला शुरु हुआ। सुबह से लेकर चार घटना  हुई। जिसमें पांच लोग घायल हए। जिसमें सर्वाधिक हादसे बाइक सवार लोगों के साथ हुई। पहली घटना डुमरी-भोजपुर रोड़ में दुरासन गांव के समीप हुई। जब डुमरी गांव से कृपाल कुवंर के घर लड़के का मुडंन होने बक्सर जा रहा था। परिवार के सदस्य बस में शवार हुए। पुरूष सदस्य बस के उपर सवार थे। बस जैसे ही दुरासन गांव के समीप पहुंची। उपर बैठे अरविंद कुमार पिता कृपाल कुवंर व अरमरेश कुमार पिता शिवमुनी कुंवर पेड़ की टहनी से टकरा गए। एक चलती बस नीचे गिर पड़े। कुछ लड़के और उपर बैठे लोग चिल्लाने लगे। आवाज सून बस रूकी। घटना को देख महिलाओं में चित्कार मचाय गया। घरवालों से अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पटना भेजा दिया।
दुसरी दुर्घटना नया भोजपुर-डुमरी रोड़ में गजरहवां मोड़ के पास हुई। बाइक सवार पशु व्यवसायी को स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित स्कार्पियों नाले में जा गिरी। घायल व्यवसायी अनू खां, पिता हैदर खां डुमरांव थाना क्षेत्र के चिकटोली का रहने वाला है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अनु खां को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। उनके सिर व पैर में चोटे आई है। उनका ईलाज चल रहा है। घटना की सूचना पा कर पहुंचे परिजनों और महिलाओं रोना-धोना शुरू किया। परन्तु डाक्टर द्वारा खतरे से बाहर बताने के बाद परिजनों नें राहत की सांस ली।
हेरिटेज विज्ञापन
बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक घायल
बक्सर : चैथी घटना डुमरांव अनुमंडल अस्पताल के मुख्य गेट पर हुई। जब दो बाइक आमने-सामने टक्करा गई। जिसमें डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव निवासी अफजल गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here