तीन बच्चों की मां ने तोड़ा दम, मौत बनी रहस्य

0
1028

बक्सर खबर। नावानगर
तीन बच्चों के सर से ममता की छाव छिन गई। उनकी मां ममता देवी (37) घर के विवाद के कारण बली का बकरा बन गई। रविवार की शाम ससुराल में हुए विवाद के कारण सास और ननद ने मिलकर उसे मारा। न जाने कहां और कैसे चोट लगी कि ममता सदा के लिए दुनिया से चल बसी। इसकी सूचना उसके मायके वालों ने रात नौ बजे नावानगर पुलिस को दी।

पुलिस टीम घटना जांच के लिए थाना पछियारी भरौली गांव पहुंची। घर में ममता की लाश पड़ी थी। अन्य परिजन फरार थे। तीन बच्चे घर में अपनी मां के शव के पास बैठे थे। बेटा मनु कुमार (7), बेटी प्रीति (5) एवं एक वर्ष का मासूम वहां मिले। पूछताछ में पता चला उसका पति बगावत राय (राजभर) ग्वालियर में नौकरी करता है। एक दिन पहले ही ममता अपने मायके डुमरांव थाना के खिरौली गांव से ससुराल आई थी।

add

घर वालों के बीच विवाद हुआ। उसे चोट आई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ससुर रामाशंकर राय को तलाश रही है। जिससे घटना का कारण पता चले। लेकिन कोई भी परिजन वहां मौजूद नहीं है। थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने घटना के संबंध में पूछने पर बताया पुलिस घटना स्थल से मौजूद है। जांच चल रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ममता का भाई विनोद राय भी वहां मौजूद है। उसी ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here