इस बार तीन सौ किलोमीटर लंबी बनेगी मानव श्रृंखला

0
209

बक्सर खबर : इस वर्ष जिले में तीन सौ किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनेगी। इसकी तैयारी कर लेनी है। सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, रेडक्रास आदि की सहायता ली जाए। बाल विवाह और दहेज जैसी सामाजिक बुराई का अंत होना चाहिए। 21 जनवरी को दोपहर 12 से 12:30 तक सभी लोग इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। इसका पूरा ध्यान रखना है। अभी से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक किया जाए।  मशाल जुलूस, प्रभात फेरी निकाली जाए। इसका पूरा इंतजाम किया जाना चाहिए। यह बातें जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने बुधवार की बैठक में कही।

हेरिटेज विज्ञापन

सभा कक्ष में बैठक के दौरान जिले के सभी वरीय व प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे। डीएम ने उनको बताया आपको किस तरह तैयारी करनी है। इसकी पूरी कार्य योजना बन जानी चाहिए। आंगनबाड़ी, आशा, स्वयं सहायता समूह, छात्र-छात्राएं, शिक्षक सभी को इस कार्य में लगाया जाए। दहेज के खिलाफ जन जागरुकता का अभियान हर हाल में सफल हो। इसकी पहल होनी चाहिए। बैठक में सभी पदाधिकारियों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए। पूर्वाभ्यास, रुट चार्ट आदि पर वृहद चर्चा हुई। बैठक में डीडीसी अरविंद कुमार, एडीएम अजय कुमार, दोनों एसडीओ एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में डीएम व शामिल अधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here