यह भी जाने : जगे हैं तो देखिए आज की रात वर्ष का सबसे बड़ा चंद्रमा

0
419

बक्सर खबर। अगर आप जगे हैं। तो चंद्रमा का दर्शन कर सकते हैं। वैसे इनके दर्शन पूजन का आज विशेष महत्व है। क्योंकि आज माघ माह की पूर्णिमा है। चंद्रमा का प्रभाव इस तिथि को  बढ़ जाता है। संयोग वश इस वर्ष का सबसे बड़ा चंद्रमा आज की रात देखा जा सकता है। क्योंकि वे धरती के सबसे नजदीक हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार सुपरमून का दर्शन किया जा सकता है। ऐसा खगोलीय घटनाक्रम अब अगले सात वर्ष बाद 2026 में होगा। नासा के अनुसार आज चांद आम दिनों की अपेक्षा में 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखेगा। इसका आकार भी 14 प्रतिशत बड़ा दिखता है। क्योंकि यह आज धरती से सबसे नजदीक है। इसकी दूरी पृथ्वी से 3 लाख 56 हजार 761 किमी है।

add सप्ताहिक कालम यह भी जाने के प्रायोजक

धार्मिक महत्व
बक्सर खबर। आज चंद्रमा के खास होने की वजह से माघ पूर्णिमा है। इस तिथि को पूरी रात चन्द्रमा दिखाई देते हैं। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इस वजह से लोग पूर्णिमा को गंगा स्नान करते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार
बक्सर खबर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चन्द्रमा जल का कारक है। माघ पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा के दर्शन पूजन से स्वास्थ्य लाभ होता है। अर्थात बीमारियों का नाश होता है। इसका प्रभाव देश पर सकारात्मक होता है। राजनीति में उथलपुथल होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here