‌‌‌थर्मलपावर के कर्मियों से मारपीट, छह घायल, ग्रामीणों ने रुकवाया निर्माण

0
845

बक्सर खबर। चौसा में बनने वाले थर्मल पावर की जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। वहां चारदिवारी का निर्माण हो रहा है। आज सोमवार को राजपुर थाना के कोचाढी गांव के समीप काम चल रहा था। वहां बनारपुर के कुछ लोग विरोध करने पहुंच गए। नतीजा यह हुआ कि निर्माण कार्य में लगे कर्मियों और विरोध करने वाले ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से ईट व पत्थर चले। जिसमें काम कर रहे चार कर्मचारी और विरोध का नेतृत्व कर रहे गौरी लाल और हिमांशु तिवारी को चोट आई है। यह दोनों उपचार के लिए चौसा अस्पताल पहुंचे।

उनको हल्की चोटे आईं थी। दोनों लोग चौसा प्रखंड के बनारपुर गांव के निवासी हैं। उनका कहना था कि भूमि का अधिग्रहण करते समय हमशे वादा किया गया था। हमको काम दिया जाएगा। लेकिन यहां दुसरे लोग काम कर रहे हैं। हमारे साथ लिखित करार भी नहीं हुआ है। यह दोनों लोग पांच-छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कह रहे थे। वहीं दूसरी तरफ निर्माण कार्य लगी एजेंसी के घायल कर्मचारी का उपचार सदर अस्पताल में कराया गया। एसजीवीएन कंपनी के मौजूदा अधिकारियों ने पूछने पर कहा कि फिलहाल इसकी लिखित जानकारी जिलाधिकारी के कार्यालय को दी गई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद विभाग अथवा संवेदक द्वारा 15-20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here