‌‌‌टीवी के मरीज को लेकर बक्सर में मची हाय तौबा

1
3335

-अधिकृत सोर्स के बगैर जारी सूचना पर न दे ध्यान
बक्सर खबर। आज गोला घाट में एक मरीज मिला। किसी ने अस्पताल को सूचना दी। घर में दस दिनों एक व्यक्ति बीमार पड़ा है। हाल ही में सुरत से लौटा है। संभवत: उसे गंभीर बीमारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची। गया सिंह को अस्पताल ले जाया गया। वह काफी बीमार दिख रहा था। सदर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर अनिल सिंह ने उसकी जांच की। तब जाकर पता चला उसे टीवी हुआ है। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर जाने दिया गया है। शनिवार को उसे पुराना सदर अस्पताल आने को कहा गया है। जहां टीवी जांच का लैब भी है। मरीज के बारे में पूछने पर यह जानकारी सिविल सर्जन उषा किरण वर्मा ने दी।

लेकिन, दूसरी तरफ जब मरीज को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने उसकी तस्वीर ली और मैसेज को वाइरल कर दिया। खुब अफवाहें मची। बक्सर में मिला कोरोना का संदिग्ध। मौके पर मौजूद डाक्टरों ने उसी समय कहा। हमें देखने से यह टीवी का मरीज लग रहा है। जांच होगी, उसके बाद ही कुछ कहा जाएगा। लोग भले ही इसे संदिग्ध मान रहे हैं। लेकिन, जब जांच नहीं होती। कुछ कहा नहीं जा सकता। मीडिया ने कुछ घंटे तक इंतजार किया। सदर अस्पताल द्वारा सूचना दिए जाने के बाद खबर को जारी किया गया। हम आप पाठकों से आग्रह करते हैं। जब तक कोई अधिकृत सोर्स से खबर जारी न हो। उसे अफवाह के रुप में प्रचारित नहीं करें।

1 COMMENT

  1. Lekin Hospital ne us patient ko bhejkar laperwahi ki hai. Pahle uska blood sample report aane tak ehtiatan use isolation Ward me rakhna chahie tha.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here