पूरे गांव के सामने रोने लगे मंत्री, छोड़ कर भागे जनसंपर्क …

1
4063

बक्सर खबर। एनडीए प्रत्याशी अश्विनी चौबे शुक्रवार को अचानक  सबके  के सामने रोने लगे। गांव वाले भी ऐसे नेता को देख भाउक हो गए। हालाकि वहां मंजर ही कुछ ऐसा था। करंट लगने से गांव के नौजवान बौबी की मौत हो चुकी थी। लोग आस-पास खड़े हो अफसोस जता रहे थे। इसकी बीच एनडीए उम्मीदवार वहां जनसंपर्क के लिए पहुंचे तो पता चला गांव में ऐसी दुर्घटना हुई है। एक और युवक निरंजन घायल है। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया है।

चौबे वहां से भागे और सीधे सदर अस्पताल पहुंच गए। उनके साथ चल रहे कार्यकर्ता अवाक थे। यह क्या हो रहा है। जाना कहीं और है नेता कुछ और ही कर रहा है। पूछने पर सूत्रों ने बताया धनसोई में मुख्यमंत्री की सभा थी। वहां से लौटने के रुट से जुड़े गांवों में जनसंपर्क का प्रोग्राम बना था। इसी कड़ी में नेता का काफिला कमरपुर गांव पहुंचा। जहां इस तरह की घटना हुई थी। हालाकि खबर संवेदनात्मक है। लेकिन, चुनावी मौसम के कारण इसके भी कई अर्थ लगाए जा रहे हैं।

1 COMMENT

  1. Log chahe kuch v kahe….is mudde ko leke..lekin Hmra neta aise soch ka hi hona chahiye…mere or mere ghr walo ki inhone bahut help ki….mai ye ni bhul skta….bas itna jaroor kahunga ki hme ek mouka or dena chahiye…Pahla galti to bhagwan v maph krta hai…or hmlog us upar wale se kam kam ni hai… sare neta log k liye…
    #isiliye_abki_bar_phir_se_ModiSarkar.
    #Jai_Hind
    #Jai_Ho
    #Namo_Again

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here