‌‌‌ट्रक ने ली महिला की जान, घंटो रहा एनएच जाम

0
1372

बक्सर खबर। घर से बाहर किसी काम से गई महिला को ट्रक वाले ने कुचल दिया। घटना शुक्रवार की दोपहर एनएच 84 पर पकड़ी मोड के पास हुई। सूत्रों के अनुसार महिला ललीता देवी पत्नी सुबाष कुर्मी साहोपाड़ा गांव की निवासी थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पकड़ी मोड़ के पास एनएच 84 को जाम कर दिया। तरह-तरह की मांगे होने लगी।

सूचना मिलते ही औद्योगिक थाने की पुलिस वहां गई। लोगों को समझाया। दुर्घटना कभी भी हो सकती है। इसके लिए आवागमन ठप करना गैरकानूनी है। इस बीच कुछ लोगों ने मुआवजे की मांग रखी। पुलिस ने तुरंत ही प्रशासनिक पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उग्र लोगों को शांत कराकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here