पूर्व का नियम कायम, मंगलवार को होगी साप्ताहिक बंदी

0
1819

-जिलाधिकारी ने कहा नहीं बदले गए हैं नियम
बक्सर खबर। बक्सर में साप्ताहिक बंदी मंगलवार को होगी। यह व्यवस्था पुरानी है और वर्षो से लागू है। रविवार की साप्ताहिक बंदी लॉकडाउन की व्यवस्था थी। अब उसमें ढील मिल चुकी है। इस लिए पूर्व की भांति दुकानें खुल रही हैं। उन पर समय की पाबंदी भी नहीं। सिर्फ रात का कफ्र्यू लागू है। लेकिन, लॉकडाउन में गृह मंत्रालय ने रविवार की बंदी तय की थी। लेकिन, अब नए आदेश में ऐसा कुछ नहीं कहा गया। बावजूद इसके व्यवसायी परेशान हैं।

बक्सर में रविवार को बंदी होगी या मंगलवार को। इस तरह के सवालों पर जिलाधिकारी अमन समीर के साथ चर्चा की गई तो उन्होंने कहा। ऐसा कोई आदेश नहीं है। पूर्व की भाती दुकानदार अपनी व्यवस्था में काम कर सकते हैं। अर्थात बक्सर वाले अपनी पूर्व से तय मंगलवार की बंदी एवं डुमरांव वाले शुक्रवार की बंदी का अनुपालन कर सकते हैं। लेकिन, प्रशासन के उस आदेश का सभी को पालन करना होगा। जिसमें पांच से अधिक लोग दुकान में न हों। खरीददार और दुकानदार सभी को मास्क का प्रयोग अनिवार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here