गरीब-अमीर की है इस बार की लड़ाई : तेजस्वी यादव

0
332

बक्सर खबर। राजद नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज शनिवार को ईटाढ़ी में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा इस बार की लड़ाई अमीर और गरीब के बीच की है। धर्म और अधर्म की है। अगर हमने भी भाजपा से हाथ मिला लिया होता। हम भी सत्ता में होते। लेकिन, हमने आपकी लड़ाई लड़ी। खुद की परवाह नहीं की। जिसके कारण आज आपके नेता को जेल में डाल दिया गया है। हमने कोई गलत काम नहीं किया। फिर हम काहें डरे। बचपन में सुना था।

गंगा जी में नहाने से पाप कट जाता है। लेकिन, अब भाजपा के साथ रहे तो पाप धूल जाता है। उससे लडऩे पर जेल में डाल दिया जाता है। ऐसे लोगों को इस बार जोरदार जवाब देना है। आज बिहार में उनकी सरकार है। जिनके बारे में कहा जाता है। ऐसा कोई सगा नहीं। जिसको उन्होंने ठगा नहीं। राज्य के मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर एक बार फिर तेजस्वी यादव ने उन्हें पलटू चाचा के नाम से संबोधित करते हुए कहा। बिहार में शराब बंदी का कानून इस पर रोकथाम के लिए नहीं बना। कमाई के लिए बना है। सरकार ने शराब तस्करों से हाथ मिला रखा है। आज पुलिस चोर को नहीं पकड़ती। मुंह सूंघ रही है। क्योंकि उसे भी इसी में मजा आ रहा है। तेजस्वी ने राजद उम्मीदवार जगदानंद सिंह के समर्थन में वोट मांगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व एमएलसी नंद किशोर राम, सदर विधायक संय तिवारी, ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव, पूर्व मंत्री छेदीलाल राम, भरत सिंह, सत्येन्द्र सिंह, कमलेश सिंह, कामेश्वर पांडेय, मिंटू सिंह, शिवजी चौधरी, मीडिया प्रभारी हरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here