‌‌‌लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई सात

0
464

बक्सर खबर। आज रविवार की शाम होते-होते पता चला कि जिले में लू के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हमने आज दोपहर में जो खबर प्रकाशित की थी। उसमें इस वजह से मरने वालों की संख्या तीन बताई थी। लेकिन वे सभी एक दिन पहले अर्थात शनिवार को जहां-तहां लू के शिकार हुए थे। जिनके आंकड़े हमने जारी किए थे। उस खबर के प्रकाशित होने के बाद कुछ लोगों में हमें सूचना दी कि अब मरने वालों की संख्या और भी है। जो सूचना हमें प्राप्त हुई उसके अनुसार चार नाम और सामने आए।

इनमें जदयू नेता और डुमरांव निवासी अशोक मिश्रा का नाम शामिल है। सूचना के अनुसार वे आज ही चरमुटिया इनार गए थे। उन्हें लू लगी और उनकी मौत हो गई। इसी तरह बक्सर नगर में झंड़ा कारोबारी राजकुमार, सिमरी के सोवर्षा की मालती देवी और ब्रह्मपुर के घुरहुपुर के सुरेश राम शामिल हैं। सूत्रों ने बताया मालती देवी आरा गई थी। बस से लौटने के दौरान उन्हें लू लगा और उनकी मौत हो गई। वहीं सुरेश राम को उपचार के लिए पटना के पीएमसीएच ले जाया गया था। जहां उन्होंने दम तोड दिया। सूचना के अनुसार इन सभी लोगों की उम्र पचास वर्ष के पार थी। चिकित्सकों का कहना है लू उनके शरीर पर बूरा प्रभाव डालती है। जो शरीर से कमजार हो अथवा वृद्ध हों। इसके अलावा दस वर्ष से कम आयु के बच्चों को भी लू लगने का खतरा रहता है।

अन्य तीन लोगों के बारे जानने के लिए आप यहां क्लिक करें:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here