‌‌‌ट्रैक पर मिली घायल किशोरी, हालत देखकर सभी चुप

0
1275

बक्सर खबर। आज सुबह ग्यारह नंबर लख के पास रेलवे ट्रैक पर घायल हाल में किशोरी मिली। जब लोगों ने उसे देखा तो सदर अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से मिले आधार कार्ड से पता चला उसकी उम्र लगभग 16 वर्ष है। शहर के ठठेरी बाजार की रहने वाली है। तुरंत ही लोगों ने परिजनों को खबर दी। परिवार के लोग भी पहुंचे। घायल किशोरी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना कैसे और क्यूं हुई। कोई बोलने को तैयार नहीं।

भारतीय परंपरा के अनुसार आस-पड़ोस के लोग भी चुप हैं। सभी जानते हैं ऐसे मामले में बहुत बोलना उचित नहीं। सूत्रों ने बताया यह रोज की भाती आज भी घर से ट्यूशन के लिए निकली थी। कैसे रेलवे ट्रेक तक पहुंच गई। यह किसी को समझ में नहीं आ रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। सभी लोग उसके लिए दुआ कर रहे हैं। ताकि कच्ची उम्र की नासमझ बच्ची जल्द अच्छी हो जाए। हालाकि पाठक समझ सकते हैं। पूरी खबर अनुमान के आधार पर है। पूरा सज तो किशोरी की जानती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here